देश की खबरें | उप्र : गाजियाबाद में दहेज की मांग को लेकर महिला की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के अल्वी नगर में मंगलवार को कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी।

गाजियाबाद, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के अल्वी नगर में मंगलवार को कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गयी।

सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि अल्वी नगर में नाजिया नामक 22 वर्षीय एक महिला की उसके पति अल्ताफ और ससुराल के अन्य लोगों ने कम दहेज लाने के कारण हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि नाजिया की शादी 13 महीने पहले अल्ताफ से हुई थी। आरोप है कि 15 दिन बाद ही उसके पति, उसकी ननद इरम और सास शबाना ने उसे कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने नाजिया से मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दो लाख रुपये की भी मांग की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाजिया की मां फिरदौस ने मंगलवार को अंकुर विहार थाने में अपनी बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 20 और 21 जनवरी की दरम्यानी रात करीब एक बजे आरोपियों ने उसकी बेटी को फांसी से लटका दिया।

वर्मा ने बताया कि इस मामले में ससुराल के आरोपी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी