देश की खबरें | उप्र: नोएडा में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, 28 मई गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार सुबह को एक ट्रैक्टर-ट्राली पर सरिया और लोहे का अन्य सामान लादकर चालक अवधेश गाजियाबाद से सूरजपुर जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी बीच ट्रैक्टर असंतुलित होकर चिपयाना गांव के पास पलट गया।
उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर पर लदे सरिया और लोहे की चपेट में आकर चालक अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 3 के बिजली घर के पास खैरपुर जाने वाली सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सड़क किनारे घायल पड़े व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान 42 वर्षीय जगबीर पुत्र रामवीर निवासी हाथरस के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)