देश की खबरें | उप्र : रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में आयी दो बच्चियों की रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

बाराबंकी, छह अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में आयी दो बच्चियों की रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई जब मोहन प्रजापति की बेटियां कीर्ति (तीन) और जाह्नवी (पांच) पटरी पर पहुंच गयी और गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गयी।

बच्चियां अपने माता-पिता के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए अपने परदादा रामसेवक के घर आई थीं। बच्चियों का घर रेल पटरी की दूसरी तरफ है।

मोहन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे दोनों बच्चियां बिना किसी को बताए वापस अपने घर जा रही थी। इस पर वह उन्हें लेने के लिये उनके पीछे गया लेकिन जब तक वह उनके करीब पहुंचता तब तक बच्चियां रेल पटरी पार करने लगीं।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दोनों बच्चियां वहां से गुजर रही गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। र्कीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि जाह्नवी की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

मोहन मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाकर अपना गुजारा करते हैं। वह पटरी के एक तरफ रहते हैं जबकि दूसरी तरफ करीब 100 मीटर दूर उनके दादा रहते हैं।

इस घटना से मोहन और उसकी पत्नी रीना निःसंतान हो गए हैं। करीब 10 महीने पहले उनकी बड़ी बेटी अनुष्का (10) की किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू