देश की खबरें | उप्र : किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में बलात्कार के आरोपी युवक और किशोरी को अगवा करने में कथित तौर पर उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बलिया, एक फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में बलात्कार के आरोपी युवक और किशोरी को अगवा करने में कथित तौर पर उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को 26 जनवरी की शाम को ओझा का छपरा गांव निवासी प्रकाश चौहान (19) ने अमित उर्फ चंदन (22) की मदद से अगवा कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रकाश ने किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

बांसडीह रोड थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश पांडेय ने बताया कि

किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रकाश और अमित के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पांडेय के मुताबिक, पुलिस ने किशोरी को अपहर्ताओं के चंगुल से शुक्रवार को मुक्त करा लिया और दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट