देश की खबरें | उप्र : चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, बच्चे समेत तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार शाम को चलती कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे कार सवार दंपती और उनका बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

आगरा (उप्र), 20 जुलाई आगरा-जयपुर राजमार्ग पर बुधवार शाम को चलती कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे कार सवार दंपती और उनका बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, पेड़ गिरने के बाद राजमार्ग पर यातायात जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक, आगरा-जयपुर राजमार्ग पर फतेहपुर सीकरी की ओर से एक ब्रीजा विटारा कार आ रही थी। थाना मलपुरा क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ होटल के पास बुधवार शाम करीब चार बजे अचानक कार के ऊपर एक पेड़ गिर गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार सवार दंपती और बच्चा घायल हो गए। कार सवार पुरुष को गंभीर चोटें आईं हैं। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

थाना मलपुरा निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए, जिनका उपचार जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\