देश की खबरें | उप्र: नोएडा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 25 नवंबर गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के 130 फुटा रोड पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में छविराज (40 वर्ष) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यूफ्लेक्स कंपनी में काम करने वाले छविराज की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

अधिकारी ने कहा कि थाना बादलपुर क्षेत्र के बादलपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दनकौर निवासी संजय के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक ट्रक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छविराज ने बताया कि पशु चिकित्सक कृष्णकुमार बीती रात को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी थाना रबूपुरा क्षेत्र के चचुला गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू