देश की खबरें | उप्र : सड़क हादसे में परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शामली जिले के मेरठ-करनाल राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 12 सितंबर शामली जिले के मेरठ-करनाल राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार को झिंझाना थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान इंतजार (45), उनकी पत्नी सईदा (40) और उनकी आठ साल की बेटी के रूप में हुई है।

वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गंगोह (सहारनपुर) से शामली जिले के नगला राय गांव जा रहे थे। मेरठ-करनाल राजमार्ग पर ये लोग तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया ।

पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

भााषा सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड