देश की खबरें | उप्र : नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए हैं।

नोएडा, 29 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, घटना में प्रयुक्त कार, तीन देशी तमंचे और कारतूस आदि बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर की पुलिस बुधवार सुबह मोजर बेयर गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी सूचना मिली कि देवला गांव से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कुछ बदमाश रेलवे लाइन के किनारे खड़े हैं और ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली को कहीं पर बेचने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में आकाश और धनवीर नामक दो बदमाश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इनके एक साथी पुष्पेंद्र को पकड़ लिया गया है जबकि इनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन देशी तमंचे, घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी