देश की खबरें | उप्र: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीलीभीत, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम दहिया ने यहां बताया कि पीलीभीत पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे ‘ठगी-कबूतरबाजी (विदेश भेजने वाले) करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान’ में 50 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश मनोज कुमार भारती को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया जाली दस्तावेजों के माध्यम से विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर अपराधियों की तलाश में अमरिया थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर अमरिया थाना पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की बरेली इकाई की संयुक्त टीम ने अभियुक्त मनोज कुमार भारती को उत्तमनगर (दिल्ली) के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज कुमार भारती पीलीभीत जिले के अमरिया थानाक्षेत्र के पिंजरा वमनपुरी गांव का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि मनोज पहचान छिपाकर लखनऊ, दिल्ली और अन्य शहरों में रह रहा था।

उन्होंने बताया आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी