देश की खबरें | उप्र : झांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में अवर अभियंता का शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने सेवा से बर्खास्त एक अवर अभियंता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास से बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

झांसी, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने सेवा से बर्खास्त एक अवर अभियंता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके आवास से बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार अभियंता का शव जिले में स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में बरामद किया गया। मृतक की पहचान अमरीश गौतम (50) के रूप में हुई है।

थाना नवाबाद के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंकुर गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसएचओ ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के संबंध में पोस्टमार्टम उपरांत ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के 'टाइप टू' आवास में रहने वाले अमरीश गौतम की पत्नी पूनम इन दिनों कोटा में थी। शुक्रवार देर रात तक फोन न मिल पाने के कारण उन्होंने पड़ोसियों से जाकर देखने को कहा, घर का दरवाजा न खुलने के कारण पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस के सहयोग से दरवाजा तोड़ने के बाद पता चला कि गौतम अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को इस बारे में सूचित किया।

कोटा से शनिवार को झांसी पहुंची मृतक की पत्नी पूनम गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 2001 से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तैनात उनके पति ने विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से संबंधित तमाम शिकायतें की थीं। मृतक की पत्नी ने बताया कि शिकायतों की जांच भी चल रही है और शिकायत वापस लेने के लिए उनके पति पर दबाव डाला जा रहा था।

उन्होंने अपने पति की मौत के पीछे किसी साजिश का अंदेशा जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें