देश की खबरें | उप्र : हापुड़ में सूटकेस में मिला महिला का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नहर के किनारे एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हापुड़, 30 मई उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में नहर के किनारे एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूटकेस को सबसे पहले पिलखुवा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में स्थानीय लोगों ने देखा, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें एक महिला का शव मिला। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शव करीब सात-आठ दिन पुराना है। पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और अपराध को छिपाने के लिए उसके शव को बाद में नहर में फेंक दिया गया।

पिलखुवा थाने के प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और महिला की पहचान का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने घटनास्थल का दौरा किया और क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान तथा स्थानीय पुलिस को पहचान प्रक्रिया में तेजी लाने और मामले को सुलझाने के निर्देश दिए।

हाल के महीनों में जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास एक सूटकेस में महिला का शव मिला था। बाद में पुलिस ने उस मामले को सुलझा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट