देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्थानीय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 24 मई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्थानीय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस थाना प्रभारी (एसएचओ) आशुतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने दुष्यंत कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता द्वारा सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार छोटू राम कॉलेज में उसके प्रोफेसर ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांगें नहीं मानीं तो वह उसे प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर देगा।

पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू