देश की खबरें | उप्र : बहराइच में नर्सिंग होम की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नर्सिंग होम में कथित लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक एवं महिला चिकित्सक सहित तीन चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अस्पताल का संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

बहराइच, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नर्सिंग होम में कथित लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक एवं महिला चिकित्सक सहित तीन चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अस्पताल का संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य के चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारी ने शनिवार को उक्त जानकारी दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय शर्मा ने शनिवार को बताया कि थाना कोतवाली देहात अंतर्गत शाहजोतपुर में नंदिनी अस्पताल के नाम से एक अपंजीकृत नर्सिंग होम संचालित हो रहा था।

श्रावस्ती जिले के सूरज तिवारी नामक व्यक्ति ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी गर्भवती बहन मन्ना देवी को प्रसव के लिये नंदिनी अस्पताल में 29 मार्च को भर्ती कराया था, महिला का ऑपरेशन किया गया और अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से 30 मार्च को महिला की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के संचालक चिकित्सक डी. के. विश्वकर्मा को नोटिस जारी कर अस्पताल व कार्यरत चिकित्सकों को तलब किया गया, जवाब न आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अप्रैल को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो नर्सिंग होम संचालक सरकारी वाहन देखते ही ताला बंद कर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि महिला के परिवार की तहरीर पर आठ अप्रैल को अस्पताल संचालक चिकित्सक डी. के. विश्वकर्मा, चिकित्सक आर. के. सिंह व महिला चिकित्सक प्रीति शर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक ताला बंद करके फरार हैं। नर्सिंग होम को सील करने की संस्तुति की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान