देश की खबरें | उप्र: शामली में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 जनवरी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के कांधला कस्बे में हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुस्कान के पति शाहरुख, उसके भाइयों जावेद और फारुख तथा उसके ससुराल वालों मजीद एवं शकीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिंह ने बताया, ‘‘सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुस्कान की शादी तीन महीने पहले शाहरुख से हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।’’

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी