देश की खबरें | उप्र: कोविड-19 के मरीज ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने यहां टीएमयू अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुरादाबाद (उप्र), छह सितंबर कोरोना वायरस से संक्रमित एक पुलिस हेड कांस्टेबल ने यहां टीएमयू अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह तीसरा ऐसा मामला है, जिसमें कोविड-19 के मरीज ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) अस्पताल की इमारत से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या की है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir Construction: ‘पितृपक्ष’ के बाद अयोध्या में शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण.

उन्होंने बताया कि पिछले महीने वहां एक महिला मरीज और एक बैंक प्रबंधक की इसी तरह की घटना में मौत हुई थी।

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने कहा कि उन्होंने अस्पताल की इन तीनों घटनाओं की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सरकार को दिया सुझाव, कहा- मांग बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए अधिक कर्ज की आवश्कता.

पुलिस सूत्रों के अनुसार हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसे टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने कहा कि पुलिसकर्मी कथित तौर पर अस्पताल से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उसे रोक दिया। बाद में वह कथित तौर पर अस्पताल की खिड़की से कूद गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांस्टेबल अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के कारण परेशान था और संक्रमित होने का पता चलने के बाद वह और भी परेशान हो गया।

उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान कोविड-19 के मरीज की मानसिक स्थिति की भी जांच की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी