देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल कस्बे के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

मुजफ्फरनगर, 21 मई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल कस्बे के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ितों की पहचान सायरा बानो (50) और उसकी बेटी चांदनी (28) के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटी मुजफ्फरनगर से निरधना गांव लौट रही थीं, तभी चरथावल थाना क्षेत्र के रोहाना बस स्टैंड के पास यह दुर्घटना हुई।

मोटरसाइकिल चला रहा जावेद इस दुर्घटना में घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शुरुआत में तो उन्होंने शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान