देश की खबरें | उप्र : बलिया में युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो सार्वजनिक करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्‍वीरें व वीडियो सार्वजनिक करने के आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलिया, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक तस्‍वीरें व वीडियो सार्वजनिक करने के आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी दिनेश चौहान (32) को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ दिनेश चौहान ने दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो बना लिया।

दिनेश युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने का दबाव बना रहा था। इस बीच युवती की शादी तय हो गई तो दिनेश ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वर पक्ष को भेज दिया, जिसके कारण शादी टूट गई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर दिनेश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू