Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्‍याज की सहज उपलब्‍धता सुनिश्चित करने को तय होगी भंडारण सीमा

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्‍याज की सहज उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जमाखोरी पर सख्‍ती करने और भंडारण सीमा तय करने के निर्देश दिए हैं.

प्याज (Photo Credits: PTI)

लखनऊ: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्‍याज की सहज उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जमाखोरी पर सख्‍ती करने और भंडारण सीमा तय करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी प्रवक्‍ता ने मंगलवार को बताया कि इस सिलसिले में जल्‍द ही अधिसूचना जारी होगी. प्रवक्‍ता के मुताबिक, यह व्‍यवस्‍था बन रही है कि खुदरा व्यापारी दो मीट्रिक टन तक प्याज भंडारण कर सकते हैं, जबकि थोक व्यापारी अधिकतम 25 मीट्रिक टन तक प्याज रख सकते हैं. यह सीमा दिसंबर अंत तक लागू रहेगी. मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट करके भी यह जानकारी दी.

इससे पहले बीते 23 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने इस संबंध में परामर्श जारी किया थी. प्रवक्‍ता ने बताया कि भंडारण सीमा लागू करने से पहले व्यापारियों को तीन दिन का समय दिया जाएगा.

यह भी पढ़े:  Onion Prices in Mumbai: त्योहारी सीजन में प्याज कि कीमतों ने एक बार फिर से रुलाया, मुंबई में दाम हुआ 80 से 90 रुपये किलो.

व्यापारियों को छंटाई और पैकिंग का काम तीन दिन में पूरा कर लेना होगा. उसके बाद भंडारण की सीमा लागू होगी. प्रदेश के कुछ जिलों में प्याज की कीमतों में अचानक आई उछाल को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

UP Shocker: चित्रकूट में सनसनीखेज वारदात, यमुना में नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने से आहत दो किशोरियों ने खाया जहर; हालत नाजुक

Gold Rate Today, April 25, 2026: सोने की कीमतों में तेजी जारी, 24 कैरेट का दाम ₹1.49 लाख के पार; जानें अपने शहर के रेट्स