देश की खबरें | उप्र : बारिश के बीच टकराईं चार गाड़ियां, सिपाही की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के बीच चार तेज रफ्तार गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से एक सिपाही की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

सहारनपुर, 23 सितंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश के बीच चार तेज रफ्तार गाड़ियों के आपस में टकरा जाने से एक सिपाही की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बताया कि सहारनपुर-बिहारीगढ़-दून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहंड के पास तेज वर्षा के बीच चार वाहन आपस में टकरा गए।

राय के मुताबिक, हादसे में दो कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और मोटरसाइकिल सवार सिपाही जवाहर सिंह तोमर की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तोमर उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मंगलौर थाने में तैनात थे और उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

राय के अनुसार, इस हादसे के शिकार अन्य वाहनों पर सवार छह लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे से राजमार्ग जाम हो गया और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें