देश की खबरें | उप्र : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले सिपाही समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम क्षेत्र में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने के मामले में पुलिस के एक सिपाही और तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मेरठ, सात अगस्त उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम क्षेत्र में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने के मामले में पुलिस के एक सिपाही और तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दौराला निवासी एक युवक को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अंसल टॉउन कॉलोनी में रहने वाली एक परिचित महिला ने कुछ दिन पहले उधार लिए गए सामान का पैसा देने के बहाने से घर बुलाया था।

उन्होंने बताया कि महिला ने धोखे से युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने अपने पति रचित राठी, एक सहेली और साथी नीरज की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

सजवाण के मुताबिक, इसके बाद चारों ने पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही दिनेश कुमार के साथ मिलकर लगातार युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि युवक के मना करने पर आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। इसे तंग आकर युवक ने पल्लवपुरम थाने में शिकायत की तो मामले में सिपाही दिनेश का नाम भी प्रकाश में आया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को सिपाही दिनेश कुमार और आरोपी महिला, उसके पति व अन्य को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि रचित के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे अश्लील वीडियो बनाया गया था।

सजवाण के मुताबिक, सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया