देश की खबरें | उप्र : पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में एक व्यक्ति ने पैसों की तंगी के चलते अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर (उप्र), 18 अप्रैल जिले में एक व्यक्ति ने पैसों की तंगी के चलते अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे ने शुक्रवार को बताया कि थाना पुवाया अंतर्गत उमरसंडा गांव में रहने वाले पवन वर्मा (45) ने आज सुबह अपने पिता की डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से खुद को गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।

भवरे ने परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ के हवाले से बताया कि पवन वर्मा शराब पीता था और पैसों की तंगी से काफी परेशान था क्योंकि उसके पिता का हृदय रोग का इलाज चल रहा था। उसे पिता को लेकर हर सप्ताह बरेली अस्पताल जाना पड़ता था। इसके अलावा उसने अपनी खेती पर चार लाख रुपये का ऋण भी लिया था।

उन्होंने बताया कि इसी के चलते आज सुबह पवन वर्मा ने अपने घर में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में इस्तेमाल बंदूक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज