देश की खबरें | उप्र : महिला का अधजला शव मिलने के मामले में पिता और भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर पुलिस ने जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने के मामले में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 जून मुजफ्फरनगर पुलिस ने जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने के मामले में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को आशंका है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला है। सरस्वती मालियान (23) का शव तीन जून को अधजली हालत में जंगल में मिला था।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के पिता और भाई को उसकी कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि महिला के पिता राजवीर सिंह (55) और उसके भाई सुमित कुमार (24) को रविवार शाम काकरोली थाने के अंतर्गत जदवाड़ गांव से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी ने कहा, “पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सरस्वती की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की। उन्होंने दावा किया कि उसने अपने रिश्ते के कारण परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।”

उनके अनुसार, पूछताछ में पता चला कि दोनों पिता-पुत्र ने 29 मई को सरस्वती की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को नहर के पास ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, सरस्वती ने दो बार शादी की थी - एक बार 2019 में और दूसरी बार 2022 में। लेकिन दोनों ही शादियां टूट गईं और वह अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी के पास लौट गई।

पुलिस राजवीर सिंह और सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

गुरुग्राम में एक ई-कॉमर्स बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली सरस्वती अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। उसका आंशिक रूप से जला हुआ शव तीन जून को गांव के पास एक जंगल में मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी