देश की खबरें | उप्र : बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुर्गी फार्म में सो रहे एक किसान की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बदायूं, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुर्गी फार्म में सो रहे एक किसान की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के जरसेनी गांव में रामपाल (32) मुर्गी फार्म में सो रहा था, तभी दो अज्ञात हमलावर देर रात करीब दो बजे फार्म में घुस आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस को रामपाल की पत्नी अशलेख ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना की सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतक की पत्नी तथा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

सीओ ने कहा, "हम जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।"

ग्रामीणों के मुताबिक जिस मुर्गी फार्म में यह घटना हुई, वहां कोई मुर्गी पालन नहीं हो रहा था। बल्कि रामपाल और उनकी पत्नी इसे घर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे और वहां खेती भी करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड