देश की खबरें | उप्र : मां की हत्या के आरोप में बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने रविवार की सुबह चिनहट क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, 18 मई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने रविवार की सुबह चिनहट क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) शशांक सिंह ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र में ऊषा सिंह (40) नामक महिला का शव आज सुबह उसके घर में पाया गया। उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी। अपराध स्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को ऊषा की 15 वर्षीय बेटी पर संदेह हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपनी मां की हत्या की बात कुबूल कर ली। इस मामले में उसके 17 वर्षीय प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने कुबूल किया है कि उन्होंने कपड़े से ऊषा सिंह का गला घोंटा और फिर कांच के टुकड़े से उसका गला काट दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने शव को निर्वस्त्र कर दिया। हत्या की योजना बहुत ही सावधानी से बनाई गई थी और इस घटना को दुष्कर्म और हत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई थी।

ऊषा सिंह ने कहा, ''हत्या के बाद बेटी अपने प्रेमी के साथ बेंगलुरु भागने की योजना बना रही थी लेकिन पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।''

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग लड़की को पिछले साल उसके प्रेमी ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था। ऊषा सिंह ने बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

सिंह ने कहा, ''कुछ महीने पहले हिरासत से रिहा होने के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ फिर से संपर्क स्थापित किया और अपने साथ हुई घटना के लिये ऊषा को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ हत्या की योजना बनाई।''

पुलिस ने पुष्टि की है कि घर में केवल ऊषा सिंह और उसकी बेटी ही रहती थीं। ऊषा के पति योगेंद्र सिंह का 12 साल पहले निधन हो गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को 22 रनों से हराया, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Fatima Jatoi and Arohi Mim: भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ‘लीक वीडियो’? साइबर एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

\