देश की खबरें | उप्र : जौनपुर में बी फार्मा के छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के समाधगंज बाजार के पास बुधवार को बी फार्मा के एक छात्र की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जौनपुर, 28 मई उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के समाधगंज बाजार के पास बुधवार को बी फार्मा के एक छात्र की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने हत्या की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को प्रमुख कारण बताया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक-(ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मछलीशहर थाना क्षेत्र के छितरा (जमालपुर) गांव का 22 वर्षीय अनुज यादव प्रसाद इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज में बी फार्मा का अंतिम वर्ष का छात्र था।

बुधवार सुबह लगभग सात बजे अनुज परीक्षा देने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। समाधगंज बाजार से पहले कुरनी पंचायत भवन के सामने जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अनुज पर चाकू से कई बार वार किया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

ग्रामीणों की सूचना पर सिकरारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप उसी के गांव के मनोज यादव पर लगा कर तहरीर दी।

पुलिस ने मनोज यादव के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे के भीतर मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक अनुज यादव का उसकी बेटी से मेल-जोल और संबंध थे, जिससे नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त