देश की खबरें | उप्र : बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के थाना कुंवर गांव क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार रूपये के एक इनामी बदमाश को पकड़ लिया गया।

बदायूं (उप्र), नौ जनवरी जिले के थाना कुंवर गांव क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पच्चीस हजार रूपये के एक इनामी बदमाश को पकड़ लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे पुलिस टीम कुंवर गांव थाना क्षेत्र के ग्राम बादल से गांव बनेई जाने वाले मार्ग पर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार वहां से गुजरा।

पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर खेत में चला गया और पीछा कर रही पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर गया।

एसएसपी सिंह ने बताया कि पुलिस दल ने पास जाकर देखा तो आरोपी घायल अवस्था में पड़ा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हसन वी बताया। वह उझानी कोतवाली के अंतर्गत आने वाले दूदे गांव का रहने वाला है। उसका रिकॉर्ड जांच करने पर पता चला कि उस पर 25000 रूपये का इनाम घोषित है ।

सिंह ने बताया कि घायल बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस और तीन कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैंl

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बदायूं, बरेली के साथ-साथ पंजाब के चंडीगढ़ में भी चोरी के 10 मुकदमे दर्ज हैंl फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा हैl

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\