UP Shocker: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकते पाये गये मां-बेटी के शव

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी के शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकते पाये गये. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बैरमई बुजुर्ग गांव की रहने वाली कुसुम (52) और उसकी बेटी मौनी (20) के शव सोमवार को संदिग्ध हालात में अपने घर पर, छत के कुंडे से लगे फंदे पर लटकते पाये गये.

Photo Credits: IANS

बदायूं (उप्र), 7 नवंबर : बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में एक महिला और उसकी बेटी के शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकते पाये गये. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के बैरमई बुजुर्ग गांव की रहने वाली कुसुम (52) और उसकी बेटी मौनी (20) के शव सोमवार को संदिग्ध हालात में अपने घर पर, छत के कुंडे से लगे फंदे पर लटकते पाये गये.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं. सूत्रों के मुताबिक, कुसुम और उसकी बेटी मौनी बेहद ग़रीब परिवार से हैं और गांव में अपने घर में वे ही दोनों रहती थीं. यह भी पढ़ें : कोई पछतावा नहीं, अगर खेल भावना के अनुसार नहीं है तो आईसीसी नियम बदले: शाकिब

कुसुम का बेटा अनिल तीन दिन पहले गांव से ही एक लड़की को लेकर भाग गया था. इस मामले में बिल्सी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें