देश की खबरें | उप्र: भाजपा के दारा सिंह विधान परिषद चुनाव जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दारा सिंह चौहान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गये ।

लखनऊ, 23 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दारा सिंह चौहान मंगलवार को उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने गये ।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित पार्टी के अन्य सदस्यों ने चौहान को उनकी जीत पर बधाई दी।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लिखा, ‘‘माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री दया शंकर सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों ने आज विधान भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को निर्विरोध जीत की बधाई दी।’’

उप्र विधान परिषद की एकमात्र खाली सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। इस सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने भी इन चुनावों में कोई रुचि नहीं दिखाई थी।

दारा सिंह सपा छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए थे। सपा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद घोसी मे हुए उप चुनाव में दारा सिंह चुनाव हार गए थे।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद दारा सिंह चौहान सपा से भाजपा में शामिल हो गए थे । वह राज्य की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड