देश की खबरें | उप्र: एटीएस ने 97,500 रुपये की नकली मुद्रा जब्त की, दो तस्करों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बांग्लादेश से लाकर राज्य के विभिन्‍न क्षेत्रों में कथित तौर पर जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने के मामले में दो लोगों को शनिवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है और उनके पास से 97,500 रुपये की जाली मुद्रा भी बरामद की गई।

लखनऊ, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बांग्लादेश से लाकर राज्य के विभिन्‍न क्षेत्रों में कथित तौर पर जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने के मामले में दो लोगों को शनिवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है और उनके पास से 97,500 रुपये की जाली मुद्रा भी बरामद की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान में यह जानकारी दी।

उप्र के पुलिस महानिदेशक (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश से जाली भारतीय मुद्रा को पश्चिम बंगाल के सहयोगियों के माध्‍यम से फरक्का, मालदा के रास्‍ते उत्तर प्रदेश में लाकर अलग-अलग जिलों में तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों-प्रतापगढ़ के निवासी दीपक कुमार और इसी चंदन सैनिक को वाराणसी से आज सुबह गिरफ्तार किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 97,500 रुपये की जाली मुद्रा और पश्चिम बंगाल आने जाने के फ्लाइट और रेल टिकट बरामद किये हैं।

बयान में कहा गया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि राज्य के कुछ लोग जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले पश्चिम बंगाल के गिरोह के संपर्क में है और बांग्लादेश में छपने वाली जाली मुद्रा यहां लाकर उत्तर प्रदेश के जिलों में तस्करी करते हैं।

एटीएस के अनुसार दीपक कुमार और चंदन सैनिक तस्करी के कई मामलों में आरोपी हैं। अभियुक्त दीपक कुमार पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में मांधाता थाने से और चंदन सैनिक दो बार गांजा तस्करी एवं वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स