देश की खबरें | उप्र : एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, एक अगस्‍त उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एटीएस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज थाना इलाके के दीनपुरवा निवासी मुकीम सिद्दीकी उर्फ अरशद (21) को सोमवार को यहां लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को अदालत के सामने पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी। एटीएस ने अदालत से मुकीम सिद्दीकी को उसकी हिरासत में भेजने का अनुरोध किया है।

बयान के अनुसार, अभियुक्त मुकीम सिद्दीकी के पास से पुलिस ने दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

इसके पहले एटीएस ने 16 जुलाई को आईएसआई के लिए जासूसी करने और देश विरोधी कार्यों में लिप्त होने के आरोप में मोहम्मद रईस, अरमान अली और मोहम्मद सलमान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था।

तीनों आरोपियों से पूछताछ में एटीएस को यह जानकारी मिली कि गोंडा जिले का मुकीम सिद्दीकी तीनों के साथ मिलकर आईएसआई के लिए काम करता है। एटीएस ने इसी आधार पर मुकीम सिद्दीकी को सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड