देश की खबरें | उप्र : असामाजिक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक पार्क में स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया।

गाजियाबाद (उप्र), 14 दिसंबर गाजियाबाद जिले के मुरादनगर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक पार्क में स्थित डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित सुथारी गांव के पार्क में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के दोषी लोगों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

यादव ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराई और बृहस्पतिवार की शाम उसे उसी स्थान पर स्थापित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम प्रधान और कुछ अन्य लोगों ने पार्क में एक नई प्रतिमा स्थापित करने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी