देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में गुस्साए कांवड़ियों ने ढाबे में की तोड़फोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात खाने में प्याज परोसने से नाराज होकर गुस्साए कांवड़ियों ने एक ढाबे में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात खाने में प्याज परोसने से नाराज होकर गुस्साए कांवड़ियों ने एक ढाबे में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार को बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराया। इसके बाद कांवड़ियों ने अपनी यात्रा जारी रखी।

उन्होंने कहा कि कांवड़ियों ने रात के खाने में प्याज मिलने के बाद ढाबे में तोड़फोड़ की और इससे काफी गुस्सा हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात के खाने में प्याज परोसे जाने से नाराज होकर कांवड़ियों ने ढाबे के फर्नीचर को तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया, "इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, क्योंकि कोई शिकायत नहीं मिली है।"

उन्होंने कहा कि इस घटना में करीब 20 कांवड़िए शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now