देश की खबरें | शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिये कोई भी चुनौती मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 14 दिसंबर लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिये कोई भी चुनौती मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।

विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Test Series 2020: मैथ्यू हेडन को सता रहा है ये डर, कहा- पुजारा की ये कला पूरी कंगारू टीम को कर सकती है परेशान.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिये कोई भी चुनौती मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। यह विश्वविद्यालय उसका उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी के दौरान करीब दस लाख 68 हजार दिव्यांग जनों को राज्य सरकार ने एकमुश्त पेंशन देने के अलावा उन्हें एक हजार रुपये की राशि भी दी।’’

यह भी पढ़े | Hookah Banned in Chandigarh: कोरोना संक्रमण के चलते चंडीगढ़ में 11 फरवरी 2021 तक हुक्का पर बैन.

साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने कहा, ‘‘इस विश्वविद्यालय का स्वरूप अलग है। सामान्य और दिव्यांग छात्र एक साथ पढ़ते हैं। संवेदनाओं का यहां संचलन होता है।’’

इससे पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र छात्राओं को पदक दिये और उनका उत्साह बढ़ाया।

जफर सुरभि

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now