देश की खबरें | मुंबई और उपनगरीय शहरों में बेमौसम बारिश, लेकिन परिवहन सेवाएं अप्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उपनगरीय शहरों में मंगलवार को सुबह बेमौसम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

मुंबई, 21 मार्च मुंबई और उपनगरीय शहरों में मंगलवार को सुबह बेमौसम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

अधिकारियों ने बताया कि जल भराव की समस्या हुई है लेकिन लोकल ट्रेन और बसों जैसी परिवहन सेवाएं बारिश से अप्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि ठाणे, मीरा-भायंदर और वसई-विरार जैसे उपनगरीय शहरों में भी सुबह भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का कारण पश्चिमी हवा और अरब सागर से आने वाली नमी को बताया है।

आम तौर पर मुंबई में मार्च में बारिश नहीं होती है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच 20-25 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मध्य मुंबई के मोंडावी दमकल केंद्र, मेमनवाड़ा दमकल केंद्र, बाइकुला दमकल केंद्र और बीएमसी मुख्यालय में क्रमश: 28 मिमी, 25 मिमी, 23 मिमी और 19 मिमी बारिश दर्जकी गई।

पूर्वी उपनगरों में सुबह छह से सात बजे के बीच मुलुंड, गोनपाड़ा और भांडुप परिसर में क्रमश: 20 मिमी बारिश और 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी उपनगरों में दहिसर दमकल केंद्र और चिंचोली दमकल केंद्र में क्रमश: 18 मिमी और 14 मिमी बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जैसे रेलवे और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की सेवाएं बारिश से बेअसर रहीं।

नगर निकाय ने बताया कि बेस्ट की बसों की आवाजाही सामान्य है और बारिश तथा जलभराव के कारण शहर में कहीं भी बसों के मार्ग में परिवर्तन नहीं किया गया है।

रेलवे प्राधिकारियों ने बताया कि शहर में रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर