देश की खबरें | असम समझौते के बारे में जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा से बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने असम समझौते को लागू करने के संबंध में मिले जवाब के प्रति असंतोष जताते हुए बुधवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया।

गुवाहाटी, 13 सितंबर विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों ने असम समझौते को लागू करने के संबंध में मिले जवाब के प्रति असंतोष जताते हुए बुधवार को विधानसभा से बहिर्गमन किया।

कांग्रेस की विधायक शिवमणि बोरा ने प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए असम समझौते के कार्यान्वयन की प्रगति के बारे में पूछा।

घुसपैठ के खिलाफ छह साल तक चला आंदोलन खत्म होने पर 15 अगस्त 1985 को असम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

असम समझौता कार्यान्वयन मंत्री अतुल बोरा ने अपने जवाब की शुरुआत करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों ने ... सरकार के कार्यकाल में जान गंवाई।

इस पर, कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई और मौतों का जिक्र करने के लिए मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने हस्तक्षेप करते हुए शब्द को कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया।

इसके बाद बोरा ने अपना जवाब जारी रखते हुए कहा कि समझौते का उद्देश्य अभी पूरा नहीं हुआ है। जब वह अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी देने लगे, तो कांग्रेस के विधायक जवाब से असंतोष जताते हुए सदन से बाहर चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी