देश की खबरें | उन्नाव मामला: भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में आठ ट्विटर खातों और उनके यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्नाव जिले में असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में आठ ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्नाव (उप्र), 22 फरवरी उन्नाव जिले में असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में आठ ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि बबुरहा गांव में हुई घटना के मामले में आठ ऐसे ट्विटर खाते चिह्नित किए गये हैं, जिनके माध्यम से इस मामले में गलत एंव भ्रामक सूचना फैलाई गयी थी।

उन्‍होंने बताया कि इन सभी ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि जिन ट्विटर खातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, उनमें निलिम दत्ता, मोजो स्‍टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध, विजय आम्बेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97 और राहुल दिवाकर, नवाब सतपाल तंवर भीम सेना चीफ नामक ट्विटर खाते शामिल हैं।

इससे पहले, उन्‍नाव जिले की पुलिस ने बबुरहा में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में ट्विटर पर ‘भ्रामक और अफवाह फैलाने’ वाली पोस्‍ट करने के आरोप में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

गौरतलब है कि बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों में घास लेने गईं तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि एक लड़की को गंभीर हालत में उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\