देश की खबरें | अज्ञात वाहन ने मारी आटो रिक्शा को टक्कर : चार श्रमिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर—गजरौला मार्ग पर बुधवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आटो रिक्शा सवार चार मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अमरोहा (उत्तर प्रदेश), नौ नवंबर उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर—गजरौला मार्ग पर बुधवार सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आटो रिक्शा सवार चार मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि आटोरिक्शा में सवार होकर पांच लोग दिल्ली जा रहे थे । इनमें से चार सम्भल जिले के जबकि एक अन्य शाहजहांपुर का रहने वाला था ।

सिंह ने बताया कि रास्ते में गजरौला इलाके के पास उनके वाहन को किसी भारी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में आटो रिक्शा सवार चार श्रमिकों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में अनुज, नौबत सिंह, राजबहादुर सिंह और ओमप्रकाश शामिल हैं। दुर्घटना में घायल देवेंद्र को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने बताया कि ये सभी दिल्ली में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण—पोषण करते थे। बुधवार को वे सभी आटो रिक्शा में सवार होकर सम्भल से दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट