देश की खबरें | तमिलनाडु में अज्ञात बदमाशों ने करुणानिधि की प्रतिमा को विरूपित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम. करुणानिधि की प्रतिमा पर काला रंग फेंककर उसे विरूपित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सलेम, 15 जुलाई तमिलनाडु में कुछ अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम. करुणानिधि की प्रतिमा पर काला रंग फेंककर उसे विरूपित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अन्ना पार्क के प्रवेश द्वार पर स्थापित 16 फुट ऊंची इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 11 जून 2023 को किया था।

पुलिस के मुताबिक, ऐसी आशंका है कि बदमाशों ने मंगलवार सुबह द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा पर काला रंग फेंका होगा। उसने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

इस बीच, राज्य के पर्यटन मंत्री आर राजेंद्रन ने अन्ना पार्क का दौरा किया और प्रतिमा को साफ किए जाने से जुड़े काम का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एमडीएमके) प्रमुख वाइको ने इस कृत्य को दिग्गज नेता का 'अपमान' करार देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों का करुणानिधि की प्रतिमा को विरूपित करना बेहद निंदनीय है।

वाइको ने पुलिस से तमिलनाडु की राजनीतिक संस्कृति को नष्ट करने और राज्य में शांति भंग करने की कोशिश कर रही ताकतों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\