विदेश की खबरें | भारत और अमेरिका के बीच एकजुटता वैश्विक हित के लिए अच्छी बात: अमेरिकी सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच एकजुटता वैश्विक हित के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी साथ मिलकर काम किया था।

वाशिंगटन, दो जून अमेरिका के एक सांसद ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच एकजुटता वैश्विक हित के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान भी साथ मिलकर काम किया था।

प्रतिनिधि सभा के सदस्य डैरेन सोटो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग जारी रहेगा।

सोटो ने बुधवार को अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा में कहा, “अध्यक्ष महोदया, मैं भारत गणराज्य और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मजबूत, बहुआयामी तथा परस्पर अहम साझेदारी का स्वागत करता हूं।” उन्होंने कहा, “दोनों राष्ट्र शांति, प्रगति और समृद्धि के साझेदार हैं। दोनों लोकतांत्रिक देशों और मुक्त अर्थव्यवस्थाओं के बीच एकजुटता वैश्विक हित के लिए अच्छी बात है।”

सोटो ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान, दोनों देशों ने साथ मिलकर काम किया। उन्होंने कहा, “टीकाकरण समेत स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। जब संक्रमण के मामले बढ़ रहे थे तब अमेरिका ने टीके के उत्पादन के लिए भारत को कच्चा माल उपलब्ध कराया।”

उन्होंने कहा, “मेरे पिछले भारत दौरे के दौरान हमारे शिष्टमंडल को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में हुई उन्नति के बारे में बताया गया। हमें बताया गया कि हमारे देशों के बीच संबंध में इसकी क्या भूमिका है और उद्योग जगत में इसका क्या प्रयोग हो सकता है।”

सोटो ने कहा, “हमने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष अलूरु सीलिन किरण कुमार से मुलाकात की और संगठन की संरचना, अभियान, प्रयोग और उपलब्धियों के पर चर्चा की।”

उन्होंने कहा, “बाद में हमने पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन के साथ बैठक की और अंतरिक्ष तथा साइबर सुरक्षा में उपलब्धियों पर चर्चा की।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\