विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय शांतिरक्षक युवराज सिंह को मरणोपरांत किया सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपने कर्तव्य को निभाते हुए जान गंवाने वाले एक भारतीय शांतिरक्षक को बृहस्पतिवार को यहां सम्मानित किया गया। इस समारोह में पिछले साल जान गंवाने वाले संयुक्त राष्ट्र के 300 से अधिक कर्मियों को सम्मानित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र, छह मई अपने कर्तव्य को निभाते हुए जान गंवाने वाले एक भारतीय शांतिरक्षक को बृहस्पतिवार को यहां सम्मानित किया गया। इस समारोह में पिछले साल जान गंवाने वाले संयुक्त राष्ट्र के 300 से अधिक कर्मियों को सम्मानित किया गया।

एक साल में जान गंवाने वाले संयुक्त राष्ट्र के ये सर्वाधिक कर्मी हैं।

कोरपोरल युवराज सिंह एक जनवरी से 31 दिसंबर 2020 के बीच ड्यूटी में रहते हुए और कोविड-19 तथा संबंधित परिस्थितियों के कारण जान गंवाने वाले 336 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों में से एक थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इन कर्मियों को सम्मानित करने वाली वार्षिक स्मारक सेवा की अध्यक्षता की।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र वार्षिक स्मारक सेवा 2021 में भारतीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक कोरपोरल युवराज सिंह को सम्मानित किया जिनकी 2020 में ड्यूटी में रहते हुए मौत हो गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके साहस और योगदान की सराहना करते हैं, दिल से उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।’’

गुतारेस ने कहा कि 2020 ऐसा साल रहा जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में अब तक नहीं देखा गया जब दुनिया ने एक बेरहम महामारी का सामना किया जो अब भी कहर बरपा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लाखों परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। संयुक्त राष्ट्र परिवार भी इससे अलग नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\