जरुरी जानकारी | एक्सिस बैंक में पुन: सार्वजनिक शेयरधारक बनेगी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस, बोर्ड ने मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक्सिस बैंक ने शनिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को फिर से सार्वजनिक श्रेणी के निवेशक के रूप में वर्गीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी एक्सिस बैंक ने शनिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को फिर से सार्वजनिक श्रेणी के निवेशक के रूप में वर्गीकृत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

फिलहाल यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस प्रवर्तक श्रेणी में वर्गीकृत है।

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजारों से कहा कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रावधानों के तहत उसके प्रवर्तकों में से एक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने खुद को पुन: सार्वजनिक शेयरधारक के रूप में वर्गीकृत करने का 26 फरवरी 2021 को एक पत्र के माध्यम से अनुरोध किया।

निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में उस पत्र पर विचार किया गया। निदेशक मंडल ने अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

निदेशक मंडल की मंजूरी को अभी शेयर बाजारों, नियामकीय प्राधिकरणों और बैंकों के शेयरधारकों की हरी झंडी मिलनी शेष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\