देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नरसिंहपुर सीट पर दर्ज की जीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश की नरसिंहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लाखन सिंह पटेल को 31,310 मतों से हरा दिया।
भोपाल, तीन दिसंबर भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश की नरसिंहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लाखन सिंह पटेल को 31,310 मतों से हरा दिया।
पांच बार लोकसभा के सदस्य चुने गये ओबीसी नेता प्रहलाद सिंह पटेल को कुछ लोग मध्यप्रदेश के संभावित मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा फिलहाल सत्ता में है और भाजपा ने इस चुनाव में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। चौहान अब तक चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
पटेल उन तीन केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें भाजपा ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में उतारा है।
वह पहली बार 1989 में सिवनी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गार्गी शंकर मिश्रा को हराया था।
इसके बाद वह दो अन्य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट और दमोह से चुने गए। वह राज्य के एकमात्र सांसद हैं जिन्होंने पूर्वी मध्यप्रदेश में महाकौशल क्षेत्र के तीन अलग-अलग संसदीय क्षेत्रों से जीत हासिल की है।
रावत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)