विदेश की खबरें | श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तथा विदेश मंत्री अली साबरी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोलंबो, तीन फरवरी विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तथा विदेश मंत्री अली साबरी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीलंका अपना स्वतंत्रता दिवस चार फरवरी को मनाता है। शनिवार को राजधानी कोलंबो में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि मुरलीधरन के अलावा राष्ट्रमंडल समूह की महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड सहित कई अन्य विदेशी गणमान्य हस्तियां राजधानी कोलंबो में मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कोलंबो के उपनगरों और उसके आसपास सबसे लोकप्रिय स्थानों पर सशस्त्र सैनिकों की तैनाती के साथ राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मुरलीधरन श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और विदेश मंत्री साबरी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
मुरलीधरन भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।
द्वीप राष्ट्र के जारी आर्थिक संकट के बीच मुरलीधरन की दो दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को बताया था कि विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन तीन और चार फरवरी को श्रीलंका की यात्रा रहेंगे, जहां वे श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे ।
श्रीलंका अभी गंभीर आर्थिक संकट की स्थिति का सामना कर रहा है और कर्ज पुनर्गठन को लेकर वह भारत से सहयोग को लेकर आशान्वित है। श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 2.9 अरब डॉलर का ऋण हासिल करने के लिए प्रयासरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)