देश की खबरें | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में भाजपा की प्रदेश समिति के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करने से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश समिति के नए कार्यालय मराजी भवन का उद्घाटन किया।

तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत करने से पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश समिति के नए कार्यालय मराजी भवन का उद्घाटन किया।

शाह ने पार्टी का झंडा फहराया, भवन के सामने एक पौधा लगाया और परिसर में प्रवेश करने के लिए रिबन काटा तथा नए कार्यालय के आधिकारिक उद्घाटन के अवसर पर पारंपरिक दीप प्रज्वलित किया।

शुक्रवार देर रात केरल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री ने भाजपा की केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत के जी मरार की कांस्य प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की, जिसे नए भवन के केंद्रीय कक्ष में स्थापित किया गया है।

नए भवन का दौरा करते समय शाह के साथ भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री को पार्टी के नए कार्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

दोपहर बाद शाह भाजपा की प्रदेश इकाई के नेतृत्व की बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें केरल में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी।

पार्टी द्वारा जारी उनके कार्यक्रम के अनुसार, उनके शाम चार बजे तक तिरुवनंतपुरम से कन्नूर के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

शाह के कार्यक्रम के मुताबिक, वह दिल्ली लौटने से पहले तालीपरम्बा में प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ