केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शामिल हुए

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के जारी अभियान में रविवार को शामिल हुए और उन्होंने भीषण गर्मी की समस्या से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया.

Bhupendra Yadav (IMG: FB)

इंदौर(मध्यप्रदेश), 7 जुलाई : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने के जारी अभियान में रविवार को शामिल हुए और उन्होंने भीषण गर्मी की समस्या से निपटने के लिए हरित आवरण बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में सरकार और आम नागरिकों की भागीदारी से संचालित यह पौधारोपण अभियान 14 जुलाई को खत्म होगा. यादव ने "अपने इंदौर के लिए एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के बिजासन क्षेत्र स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधा लगाया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे.

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘ इस साल हमने देश के कई हिस्सों में 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच की भीषण तपन को महसूस किया है. मनुष्य ने विकास की दौड़ में धरती पर कंक्रीट के शहर तो बसा दिए, लेकिन हरियाली को उजाड़ दिया."

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पांच जून से शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से धरती मां के प्रति सम्मान जताया जा रहा है जिससे हरित आवरण में इजाफा होगा. यह भी पढ़ें : रिश्तेदारों के दस्तावेज के आधार पर कुनबी प्रमाण-पत्र मिलेंगे: मराठा आरक्षण पर मंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई गई है और इनमें से 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जा रहे हैं. यादव ने कहा,"इंदौर स्वच्छता के मामले में देश भर में अव्वल है. मेरी शुभकामनाएं हैं कि इंदौर हरित शहरों की श्रेणी में भी देश में नम्बर एक के पायदान पर रहे."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड