जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक ने 1.5 अरब डालर का वहनीयता से जुड़ा रिण प्राप्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने 1.5 अरब डालर (करीब 11,050 करोड़ रुपये) का वहनीयता संकेतकों से जुड़ी रिण सुविधा हासिल की है। यह कर्ज सुविधा एक प्रमुख वैश्विक व्यापार निकाय से प्राप्त हुई है।

मुंबई, 14 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने 1.5 अरब डालर (करीब 11,050 करोड़ रुपये) का वहनीयता संकेतकों से जुड़ी रिण सुविधा हासिल की है। यह कर्ज सुविधा एक प्रमुख वैश्विक व्यापार निकाय से प्राप्त हुई है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि समूह विशेष से मिलने वाला यह कर्ज तीन साल का होगा और इस पर लिबॅर जमा 155 आधार अंक की सालाना दर पर ब्याज देय होगा।

यह कर्ज बैंक के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रभाग के जरिये हासिल किया गया है।

इस रिण सुविधा के तहत बैंक के तीन प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को शामिल किया गया है। इसमें प्रदूषण फैलाने वाली गैसों में कमी, धातुओं की जवाबदेही के साथ प्राप्ति और नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो में वृद्धि शामिल हैं।

वहनीयता से जुड़े प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों का सालाना आधार पर एक तीसरे पक्ष के विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण और पुष्टि की जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\