जरुरी जानकारी | यूनियन बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.15 प्रतिशत घटा दी।

मुंबई, 10 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.15 प्रतिशत घटा दी।

नई दर 11 अगस्त से लागू होगी।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

यूनियन बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने एक साल के एमसीएलआर को 7.40 प्रतिशत से घटाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है।

एक दिन के कर्ज के लिये एमसीएलार 6.80 प्रतिशत होगी जबकि तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिये यह क्रमश: 6.95 प्रतिशत और 7.10 प्रतिशत होगी।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

बयान के अनुसार जुलाई 2019 के बाद से मानक दर लगातार 14वीं बार घटायी गयी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के एक और बैंक आईओबी (इंडियन ओवरसीज बैंक) ने भी सभी अवधि के लिये एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत कम कर दी है।

आईओबी ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल के लिये एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत से कम कर 7.65 प्रतिशत किया गया है। नई दरें सोमवार से प्रभाव में आ गयी हैं।

इसके अलावा पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने भी सात अगस्त से एमसीएलआर में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\