देश की खबरें | इंफाल में अज्ञात लोगों ने तीन मकान जलाए, पुलिसकर्मियों की बंदूकें छीनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलाने इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने खाली पड़े तीन मकानों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 27 अगस्त मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू लाम्बुलाने इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात लोगों ने खाली पड़े तीन मकानों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद, लोग मौके पर एकत्र हो गए और इलाके में तैनात राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बलों से उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की।

उन्होंने बताया कि बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात करीब दो बजे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक के. राजो के आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से तीन हथियार छीन लिये।

पुलिस ने बताया कि घटना इंफाल पश्चिम जिले में इंफाल थाना क्षेत्र के सगोलबंद बिजॉय गोविंदा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने सुरक्षाकर्मियों से एके सीरीज की दो राइफलें और एक कार्बाइन छीन ली।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की वजह रही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस बीच, पुलिस ने हथियार बरामद करने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए कई अभियान शुरू किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\