देश की खबरें | यूनेस्को महानिदेशक ने 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' के विश्व धरोहर सूची में शामिल होने पर खुशी जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की महानिदेशक ऑद्रे अजोले ने शनिवार को कहा कि वह 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों के साथ गर्व और खुशी साझा करती हैं।

नयी दिल्ली/पेरिस, 12 जुलाई संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की महानिदेशक ऑद्रे अजोले ने शनिवार को कहा कि वह 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' को विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों के साथ गर्व और खुशी साझा करती हैं।

मराठा शासकों की किलेबंदी व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह निर्णय पेरिस में आयोजित विश्व धरोहर समिति (डब्ल्यूएचसी) के 47वें सत्र के दौरान लिया गया।

यह मान्यता प्राप्त करने वाली भारत की 44वीं संपत्ति है।

अजोले ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मोदी की दिन में की गई पोस्ट को साझा करते हुए कहा, "प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मैं आपके और भारतीय लोगों के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के 'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स’ के शामिल होने पर गर्व और खुशी साझा करती हूं। 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच मराठों द्वारा निर्मित ये बारह असाधारण इमारतें अब आधिकारिक तौर पर मानवता की विरासत का हिस्सा हैं!"

'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स' का विकास 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच हुआ था।

मराठा शासक के 12 किलों को यह दर्जा दिया गया, जिनमें महाराष्ट्र में साल्हेर किला, शिवनेरी किला, लोहगढ़, खंडेरी किला, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, स्वर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजय दुर्ग और सिंधुदुर्ग और तमिलनाडु में जिंजी किला शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट