देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम निस्संदेह सुरक्षित हाथों में हैं : पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना की तथा कहा कि जब वह सत्ता में हैं तो देश "निस्संदेह सुरक्षित हाथों में" है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना की तथा कहा कि जब वह सत्ता में हैं तो देश "निस्संदेह सुरक्षित हाथों में" है।

प्रधानमंत्री के जीवन और योगदान पर एक पुस्तक के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोविंद ने मोदी को "असाधारण व्यक्तित्व और महान आत्मा" वाला व्यक्ति बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व और जनता के साथ संवाद करने की उल्लेखनीय क्षमता ने उन्हें एक स्वीकार्य नेता बनाया।

कोविंद ने नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि यह उनकी दृष्टि और नीतियों के कारण है कि भारत प्रवासी भारतीयों के लिए गौरव और कई देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा आम लोगों के लिए सोचते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम निस्संदेह सुरक्षित हाथों में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट